Pushpa 2 Movie Review In Hindi: पुष्पा 2 की कहानी है जबरदस्त, सिनेमाघरों में पहले दिन रहा हाउसफुल

5/5 - (1 vote)

Pushpa 2 Movie Review In Hindi: इस साल की सबसे बड़ी फिल्म Pushpa 2 वर्ल्ड वाइड सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। साल की सबसे जबरदस्त मूवी की लेंथ 3 घंटे 20 मिनट की है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 आज ही सिनेमाघर में रिलीज की गई है और रिलीज होने के साथ ही इस मूवी ने सिनेमाघर में धूम मचा दी है।

आज के इस पोस्ट में हम आपको इसी मूवी के बारे में कुछ खास जानकारियां देने जा रहे हैं। अगर आप Pushpa 2 Movie Review In Hindi जानना चाहते हैं तो हम आपको यह पोस्ट अंत तक पढ़ने की सलाह देंगे जहां हम इस मूवी की कास्ट, डायरेक्शन, म्यूजिक और कहानी के बारे में बताएंगे। इससे आप यह जान सकते हैं कि असल में ये मूवी कैसी है।

Pushpa 2 Movie Review In Hindi

पुष्पा 2 की एंट्री सिनेमा घरों में हो चुकी है जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था। रिलीज डेट में बार-बार Changes होने के साथ आज आखिरकार इस मूवी को सिनेमा घर में रिलीज कर दिया गया है और जैसा कि इस फिल्म का डायलॉग था कि पुष्पा फ्लावर नहीं फायर है, वैसी ही ये मूवी भी नजर आ रही है। इस मूवी में एंटरटेनमेंट को कूट-कूट कर भरा गया है और शुरू से लेकर आखिर तक मूवी दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं दे रही है।

Pushpa 2 Story Plot

अगर हम बात करें पुष्पा 2 की कहानी की तो इस मूवी में आप पुष्पा यानि अल्लू अर्जुन को लाल चंदन का बड़ा स्मगलर बनते देखेंगे। पुष्पा पूरे सिंडिकेट का मुखिया होगा लेकिन जैसे – जैसे इसका काम बढ़ेगा वैसे-वैसे दुश्मन भी बढ़ते जाएंगे। मूवी में रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन की वाइफ श्रीवल्ली का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। इसी के साथ आप देखेंगे कि एसपी भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) पिछली बार हुए अपमान का बदला लेने के लिए बार – बार पुष्पा के रास्ते में आएगा। मूवी के इस इक्वल में इन दोनों के बीच बड़ी दुश्मनी देखने को मिलेगी।

वहीं पुष्पा का स्वैग भी नजर आएगा। आप देखेंगे की पुष्पा कैसे आत्मसम्मान के लिए किसी भी कीमत पर कुछ भी करने को तैयार रहेगा। मूवी के खास सीन की बात करें तो प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्पा के साथ फोटो खिंचाने को मना करता है तो पुष्पा अपने पैसे और पावर का इस्तेमाल करके प्रदेश का सीएम ही बदल देता है, इसी में जैसे दर्शकों को पागल सा कर दिया है। पुष्पा इस बार 5000 करोड़ में चंदन की लकड़ियों का सबसे बड़ा डील करता नजर आने वाला है। उसे ये सारा माल विदेश भिजवाना रहता है, लेकिन उसकी राह में उसका दुश्मन भंवर सिंह शेखावत आ जाता है।

अब आप अगर देखना चाहते हैं कि पुष्पा अपना माल भंवर से बचा पाता है कि नहीं, तो इसके लिए आपको जल्द से जल्द टिकट लेकर सिनेमा घर जाना पड़ेगा। मूवी में आपको पुष्पा की पर्सनल लाइफ में भी बहुत कुछ उतार चढ़ाव होते नजर आएंगे। इस सिक्वल में भी पुष्पा का भाई मोहन उसे नाजायज कहकर ताने मारेगा, हालाकि अंत में आपको दोनों के बीच भाइयों का प्यार भी नजर आएगा।

Pushpa 2 Movie कैसी है?

पुष्पा 2 मूवी ब्लॉकबस्टर नजर आ रही है। आज ही ये सिनेमाघर में रिलीज हुई है और 1 घंटे के अंदर ही लगभग 60,000 टिकट बुक हो रही हैं। बता दें कि इस मूवी का हर एक सीन एंटरटेनिंग है। वहीं इस मूवी में आपको लॉजिक कम नजर आएगा लेकिन पुष्पा जो करेगा उस पर आपको यकीन हो जाएगा, ऐसे कमाल के सीन इसमें डाले गए हैं। दर्शक कई सीन में सिटी और ताली बजा रहे हैं। पुष्पा के नए स्वैग पर लोग दीवाने हो रहे हैं।

सीधे शब्दों में ये मूवी बवाल मचा रही है। इस साल की सबसे बड़ी और हिट मूवी बन सकती है पुष्पा 2 और कहा जा रहा है कि ये मूवी दंगल मूवी के रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है। बता दें कि दंगल मूवी ने वर्ल्ड वाइड लगभग 2000 करोड़ रुपए कमाए थे, अब देखना ये है कि क्या पुष्पा 2 इतने बड़े रिकॉर्ड को ब्रेक कर पाती है या नहीं। मूवी लंबी तो है लेकिन ये आपको बोर नहीं होने देगी और जो भी होगा मजा तो बहुत आएगा।

पुष्पा 2 कास्ट की एक्टिंग

पुष्पा 2 में आपको अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें इन दोनों का काम ही जबरदस्त है और उनकी एक्टिंग देखकर आपको यकीन होने वाला है कि जो वह मूवी में कर रहे हैं वह सच में हो सकता है। अल्लू अर्जुन का स्वैग कमाल का है और वह हर फ्रेम में छाए हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन के इस काम के बाद अब दूसरे एक्टर्स को लोगों का दिल जीतने के लिए शायद और मेहनत करनी पड़ सकती है।

रश्मिका मंदाना का काम भी काफी अच्छा है, इन्होंने भी हीरोइन का रोल प्ले करते हुए अपनी छाप छोड़ दी है। इसके अलावा फहाद फाजिल ने भी मूवी में जबरदस्त काम किया है। ये में पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं, वही जगदीश प्रताप भंडारी और जगपत बाबू ने भी मूवी में कमाल की एक्टिंग की है।

पुष्पा 2 की डायरेक्शन, राइटिंग और म्यूजिक

मूवी की स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्शन दोनों शानदार हैं। स्वैग और एंटरटेनमेंट के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं किया गया है। एक के बाद एक कमाल के सीन डाले गए है ताकि दर्शकों को मूवी से एक-एक सेकंड के लिए जोड़ कर रखा जा सके। इसके अलावा म्यूजिक की बात करें तो शायद म्यूजिक दर्शकों को उतना पसंद ना आए लेकिन मूवी की स्टोरी काफी कमाल की है।

Leave a Comment